spot_img

छुईढोंढा के पास दो भालू ने ग्रामीण पर किया हमला,शरीर में आई गंभीर चोटें, 500 रुपए दिए वन विभाग ने

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों में लोग जख्मी हो रहे हैं। छुईढोंढा के पास दो भालूओं के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी चिकित्सा के लिए वन विभाग ने सिर्फ ₹500 की राहत राशि दी है।

- Advertisement -

चचिया गांव का रहने वाला जगजीवन पटेल इस घटना का शिकार हुआ है। उसकी मानसिक स्थिति कुछ दिन से बेहतर रही है। आवश्यक काम से वह ससुराल गया हुआ था और देर रात को अपने घर के लिए रवाना हो गया। इस बीच जंगल के रास्ते में भालूओं ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के भाई विनोद ने बताया कि आसपास के लोगों के जरिए इस बारे में जानकारी मिली।

विनोद ने बताया कि निश्चित रूप से मौके पर उसके भाई ने भालू से टक्कर ली होगी। वन विभाग के द्वारा इस मामले में चिकित्सा के लिए केवल ₹500 की राशि उपलब्ध कराई गई है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

जंगली जानवर के हमले में घायल ग्रामीण को कोरबा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उपचार दिया जा रहा है। वन मंडल कोरबा में जंगली जानवरों के द्वारा उत्पात मचाने और हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पर रोक कैसे लगे इस दिशा में अब तक कोई कार्ययोजना नहीं बन सकी है।

डायल 112 के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने की मांग, सर्पमित्रों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -