Home छत्तीसगढ़ दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया...

दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत, कहा- जल्द पूरा करेंगे घोषणा पत्र के वादे

0
97

Acn18.com/टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम बनेंगे। दिल्ली दौरे से वे राजधानी लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद हैं। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा, मोहन मरकाम भी साथ लौटे हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र के कई वादों को हमने पूरा कर दिया है। बाकी वायदों को भी हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी।

अंबिकापुर से भी भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता सिंहदेव के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। अंबिकापुर शहर में भी टीएस की भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।