Home Uncategorized लू लगने से ट्रक चालक की मौत,प्रेमनगर में सामने आई घटना,जिले में...

लू लगने से ट्रक चालक की मौत,प्रेमनगर में सामने आई घटना,जिले में लू से मौत होने का पहला मामला

0
39

acn18.com कोरबा / प्रदेश के अन्य जिलों की तरफ कोरबा में भी लू से लोगों की मौत होने का सिलसिला शुरु हो गया है। कोरबा में लू से मौत होने का पहला मामला सामने आ गया है,जहां एक निजी कंपनी में ट्रक चालक का काम करने वाले गणेश दास नामक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। गणेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था,जहां बुधवार की सुबह उसने अंतिम संास ली।

c 2

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कोरबा में भी लू से लोगों की मौत होने का खाता खुल गया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी गणेश दास की लू लगने से मौत हो गई है। निजी कंपी में ट्रक चालक का काम करने वाला गणेश दास को पिछले दिनों लू लग गई थी और रुक रुक कर उसे बुखार आ और जा रहा था। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था,जहां बुधवार की सुबह उसने अंतिम सांस ली। पिता की मौत से पुत्र काफी दुखी नजर आ रहा है।मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।