जल भराव के कारण हो रही परेशानी,नाली में जमा मिट्टी नही हटाने का परिणाम

0
45

Acn18.com कोरबा/ कोरबा में सामान्य बारिश के कारण रिजर्व पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर जल जमाव की समस्या निर्मित हो गई है। इससे आवाजाही में मुश्किल हो रही है। नगर निगम को समस्या के बारे में अवगत कराया गया है।

1000416755

रजगामार रोड स्थित कोरबा की रिजर्व पुलिस लाइन का मुख्य रास्ता बारिश के शुरुआती दौर में ही लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। मुख्य मार्ग के किनारे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में आवाजाही बाधित हो रही है।रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षक अनथराम ने बताया कि जिस हिस्से में जल भरा हुआ है उसके चेक बगल से बनी हुई नाली में मिट्टी जमा है और उसकी सफाई समय पर नहीं कराई गई। इसके स्थाई समाधान की काफी जरूरत है ।

1000416756
Oplus_0

कोरबा जिले में अभी बारिश सक्रिय नहीं हुई है तब इस प्रकार के हालात हैं। आने वाले दिनों में येलो अलर्ट स्थिति बनेगी तब क्या होगा, इसे सोच कर ही लोग डरे हुए हैं।