Home Astrology तहसील भवन में ग्रामीणों, एसईसीएल दीपका व जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय...

तहसील भवन में ग्रामीणों, एसईसीएल दीपका व जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता सार्थक नहीं रहीं, आगामी बैठक का इंतज़ार

0
125

*तहसील भवन में ग्रामीणों, एसईसीएल दीपका व जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता सार्थक नहीं रहीं, आगामी बैठक का इंतज़ार

*

*दूसरे दिन भी गांव पुलिस छावनी में एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन ने एसईसीएल कर्मचारीयों के मकान नापी सर्वे किया,उधर तहसील भवन में त्रिपक्षीय वार्ता होती रही*

हरदीबाजार:- तहसील भवन में ग्रामीणों, एसईसीएल व जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय 3 घंटे वार्ता हुई । गुरुवार को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक हरदीबाजार के भूविस्थापितों के साथ तहसील कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुआ जिसमें अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, कटघोरा अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, एसईसीएल दीपका जीएम संजय मिश्रा ,जीएम ऑपरेशन संजीव सिंह , कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ,सरपंच लोकेश्वर कंवर, उपसरपंच रेखा जायसवाल,श्यामू जायसवाल , विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन,गोपाल यादव, सुरेंद्र राठौर,ब्यास राठौर,विरेंद्र राठौर,विजय जायसवाल, चंद्रकांता राठौर,प्रदीप राठौर रामशरण कंवर, दिलीप राठौर,उमेश राठौर,कांति मधुकर, प्रियंका जयसवाल, बाबूराम राठौर, छोटेलाल पटेल,राजेश जायसवाल ,दिनेश गुरुद्वान,संजय राठौर, मनीराम भारती,मनमोहन खांडे सहित बैठक में सीमित ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। चर्चा में बसाहट , उचित मौजा, नौकरी एवं मकानों के नापी सर्वे पर काफी गहमागहमी में चर्चा हुई,2004 -2010 अधिग्रहण को मिलाकर 2010 को कट ऑफ लिस्ट मानते हुए 2004 के बाद जन्म लेने वाले बच्चे को नौकरी की पात्रता नहीं मानने, जमीन मुआवजा राशि बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा नहीं हो पाई । बैठक पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि बैठक सार्थक नहीं रही । वहीं सरपंच लोकेश्वर कंवर ने बताया कि बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति रही तो कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई इसलिए आगामी बैठक में अन्य शेष मुद्दों पर पुनः बैठक किया जाएगा । वहीं हरदीबाजार के युवा विरेंद्र राठौर ने कानूनी तर्क के साथ डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह से नोंक-झोंक भी हुई, जिसपर ग्रामीणों ने भी बैठक को सार्थक नहीं होना बताया ।

*वहीं आज दूसरे दिन भी हरदीबाजार में पुलिस की छावनी रही,जिसके सह पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन, राजस्व विभाग के द्वारा कुछ ग्रामीणों के स्वेच्छा पूर्वक मकान नापी सर्वे करवाने पर की गई जिसमें एसईसीएल के कर्मचारी व कुछ ग्रामीण रहे।*