spot_img

3 दिन तक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सम्मेलन , वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव किए साझा

Must Read

ACN18.COM कोरबा/जनसंघ के समय से शुरू हुई कार्यकर्ता प्रशिक्षण की संख्या अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को समय और परिस्थितियों के हिसाब से अपडेट करने के लिए प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया है। कोरबा जिले में 3 दिन तक प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया गया। दीर्घ अनुभव रखने वाले नेताओं ने यहां पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें कई अच्छे टिप्स दिए।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था पर जोर दिया है। देश के सभी जिला केंद्रों में पर योजना पर काम किया जा रहा है। कोरबा के महाराणा प्रताप सभागार बुधवारी रोड में भाजपा के द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश और देश के पदाधिकारियों ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराने के साथ कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बिहार सरकार में पथ निर्माण मामलों के मंत्री नितिन नवीन ने भी यहां पहुंच कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोरबा जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास महतो ने बताया कि समय और परिस्थितियों के हिसाब से देश में क्या कुछ घटित हो रहा है और क्या कुछ नयापन हमारे आसपास शामिल हो रहा है इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से होना चाहिए। जनता के बीच जाकर वह किस तरीके से अपनी भूमिका निभाएंगे, प्रशिक्षण सम्मेलन में इस पर फोकस किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ से संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बेहतर भूमिका निभाई।

राजस्थान के जयपुर से छात्रा को किया बरामद , परिजनों को बिना बताए पढ़ाई के लिए गई थी बाहर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को सफल बनाने सड़क पर उतरे कांग्रेस के नेता। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर पूरा प्रदेश उबल रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर...

More Articles Like This

- Advertisement -