रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तीनों रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर तीनों की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।




