Home Uncategorized CG में दर्दनाक हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक...

CG में दर्दनाक हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

0
66

acn18.com कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. नागाडबरा गांव के एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है.

image 2024 01 15T141645.849

 

कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और उनके आठ वर्शीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे. जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे.

गांव वालों ने जब आज सुबह ये मंजर देखा तो घटना की सूचना कुकदुर पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर शवों के करीब एक गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

भू-विस्थापितों ने कुसमुंडा खदान को बंद करने के बाद जीएम कार्यालय में जमाया डेरा, नौकरी के लंबित प्रकरणों का निपटारा करने की मांग…देखिए वीडियो