spot_img

आफताब के किचन से खून के निशान मिले:जांच के बाद श्रद्धा के पिता को DNA टेस्ट के लिए बुला सकती है पुलिस

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी और उसके लिव इन पार्टनर आफताब के किचन से पुलिस को खून के निशान मिले हैं। क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पुलिस सोमवार रात आफताब को उसके फ्लैट पर ले गई थी। इसी दौरान उसकी किचन में खून के ये निशान मिले।

- Advertisement -

आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है। अगर यह खून इंसान का होता है, तो पुलिस DNA मैचिंग के लिए श्रद्धा के पिता को दिल्ली बुला सकती है। इससे पहले पुलिस को बॉडी के 13 टुकड़े मिले थे, जो इंसान के लगते हैं। इसकी पुष्टि के लिए भी DNA जांच होगी।

बाथरूम में लाश के 35 टुकड़े किए, खून सीवेज में बहाया
न्यूज एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर भी दी है कि आफताब ने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए। सूत्रों ने यह भी बताया है आफताब ने फ्रिज को कैमिकल से साफ किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।

मुंबई में गुरुकल के स्टूडेंट्स ने जमीन पर श्रद्धा की तस्वीर उकेरी। छात्रों ने आफताब को कड़ी सजा देने की भी मांग की।
मुंबई में गुरुकल के स्टूडेंट्स ने जमीन पर श्रद्धा की तस्वीर उकेरी। छात्रों ने आफताब को कड़ी सजा देने की भी मांग की।

श्रद्धा मर्डर केस में आज के अपडेट्स…

  • दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप बंबल से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बंबल से पूछा है कि आफताब ने अब तक कितनी लड़कियों से संपर्क साधा है।
  • दिल्ली पुलिस बुधवार को आफताब का नार्को टेस्ट करा सकती है। आफताब 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है।
  • पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा के करीबी दोस्त लक्ष्मण को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लक्ष्मण ने दावा किया था कि जुलाई में श्रद्धा से उसकी बात हुई थी।
  • आफताब ने बताया कि वो बॉडी पार्ट्स को कई बार फ्रिज से आलमारी में शिफ्ट कर देता था, जिससे फ्रिज खोलने पर किसी को शक ना हो।
  • श्रद्धा मर्डर केस में अब तक सामने आईं नई बातें…

    1. मकान मालिक ने आफताब का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया
    27 साल की श्रद्धा के मर्डर केस में कई दावे और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इनके मुताबिक 28 साल के आफताब ने 15 मई को महरौली जंगल के पास फ्लैट लिया था। मकसद श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को आसानी से ठिकाने लगाना था। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है इस फ्लैट के मालिक ने किराया लेने के बाद आफताब का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आफताब ने मकान लेते वक्त अपना धर्म छिपाया था?

    2. शक न हो इसलिए नौकरी पर जाता रहा, श्रद्धा का सोशल मीडिया एक्टिव रखा
    आफताब गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद भी वो रोज नौकरी पर जाता था, ताकि किसी को शक नहीं हो। हालांकि, श्रद्धा को मारने के बाद अपने फ्लैट पर वो किसी को भी नहीं आने देता था। मर्डर के बाद फैमिली और फ्रेंड्स की नजरों में श्रद्धा को जिंदा दिखाने के लिए आफताब उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल और अकाउंट को अपडेट रखता था। वो रोज कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता था।

  • 3. रोज रात 2 बजे लोकेशन जंगल की मिली, यहीं से पकड़ा गया
    पुलिस के पास जब श्रद्धा के पिता विकास ने अपहरण की शिकायत दर्ज की तो आफताब जांच के दायरे में आया। उसकी लोकेशन रोज रात 2 बजे महरौली के जंगलों में मिलती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- पहले तो आफताब कहता रहा कि श्रद्धा दिल्ली छोड़कर चली गई है। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूली और पूरी कहानी बताई।

    4. 10 दिन पहले मार देता, लेकिन श्रद्धा इमोशनल हो गई थी
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब ने पूछताछ में बताया- श्रद्धा को 10 दिन पहले ही मार देता, लेकिन झगड़ा के बाद श्रद्धा इमोशनल हो गई थी। इसलिए उसने मारने का प्लान कैंसिल कर दिया। आफताब ने आगे बताया कि श्रद्धा ने फोन पर उसे किसी लड़की से बात करते हुए सुन ली थी, जिसके बाद दोनों की लड़ाई हुई थी।

    5. क्राइम शो वेब सीरीज देखकर जुर्म छिपाने का आइडिया आया
    एक पुलिस अफसर ने कहा- आफताब वेब सीरीज और खासतौर पर क्राइम शोज देखने का आदी था। इन्हीं को देखकर उसने यह सीखा कि कैसे श्रद्धा को फैमिली और फ्रेंड्स की नजरों में उसे जिंदा दिखाया जाए। श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को आरी से काटकर फ्रिज में सुरक्षित रखने और उसे 18 दिन तक लगातार जंगलों में ठिकाने लगाने का आइडिया भी इन्हीं वेब सीरीज और क्राइम शोज से सीखा था। गूगल के जरिए उसने खून साफ करने का तरीका भी ढूंढ़ा था।

    6. 18 मई से पहले ही मारने का मन बना लिया था
    सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस के सामने कबूला कि मर्डर वाले दिन यानी 18 मई से एक हफ्ते पहले ही आफताब ने श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उस दिन भी श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था। उसने कहा, ‘मैंने 11 मई को ही उसे मारने की ठान ली थी कि वह अचानक से इमोशनल हो गई और रोने लगी। इसलिए मैंने तय किया कि अब इसे किसी और दिन मारूंगा।’

  • 7. फ्रिज में श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था आफताब
    पुलिस पूछताछ में आफताब की दरिंदगी और हैवानियत की इंतहा भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा की डेड बॉडी के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में लगातार 18 दिन सोता रहा। इतना ही नहीं वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के कटे हुए सिर को भी देखता था।

    8. श्रद्धा के टुकड़े करते आफताब का हाथ कटा था
    आफताब को लेकर एक डॉक्टर अनिल कुमार का बयान सामने आया है। डॉक्टर का दावा है कि आफताब मई में सुबह के समय उनकी क्लिनिक आया था। उसका हाथ कटा हुआ था। वह बहुत आक्रामक और बेचैन लग रहा था। डॉक्टर ने बताया, ‘जब मैंने चोट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि फल काटते समय उसका हाथ कट गया था।’

    डॉक्टर ने कहा, ‘दो दिन पहले पुलिस आफताब को लेकर मेरे क्लिनिक आई थी। मैंने सारी बातें पुलिस को बताई हैं।’

    9. पिता को नहीं पता था कि बेटी कहां है…
    न्यूज एजेंसी से बातचीत में श्रद्धा के पिता विकास ने कहा- ‘मेरी उससे आखिरी बार 2021 में हुई थी। तब मैंने उससे पूछा था कि तुम्हारा लिव इन पार्टनर कैसा है। उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया था। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वो दिल्ली शिफ्ट हो गई है। उसकी एक दोस्त ने बताया कि श्रद्धा बंगलुरु में नहीं, बल्कि दिल्ली में है। आफताब को सबूत मिटाने के लिए बहुत वक्त मिल गया।’

  • शिवजी के रौद्र रूप की पूजा का दिन:काल भैरव अष्टमी आज, पुराणों के अनुसार इस दिन व्रत और पूजा से दूर होती है
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -