ACN18.COMकोरबा/ कंप्यूटर और प्रबंधन के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से संचालित एमसीएमआईटी के विद्यार्थियों की ऊंची उड़ान जारी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थी जगह तान में सफलता प्राप्त करने के साथ अपना और संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल में ही घोषित ओ लेवल परीक्षा के परिणाम में यहां के 3 विद्यार्थियों को एक ग्रेड हासिल हुआ है। संस्था परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ इस सफलता को सबके साथ साझा किया गया।
कोरबा शहरी क्षेत्र में यह संस्थान विगत कई वर्षों से संचालित होने के साथ विद्यार्थियों को कंप्यूटर के साथ-साथ प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के बारे में शिक्षा देने में लगा हुआ है। ईसके माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। राष्ट्रीय संस्थान की ओर से जारी किए गए नतीजों ने यहां के विद्यार्थियों को खुश कर दिया। इस उपलक्ष में संस्था परिसर में केक काटने के साथ और खुशियां मनाई गई। ओ लेवल परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से यहां मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कंप्यूटर के क्षेत्र में ओ लेवल और की परीक्षा पास करें काफी मायने होते हैं। इसे अपने तरीके से समझाया छात्र लक्ष्मी चंद्रा, श्रीनिवास कश्यप औऱ वंदना महंत ने। इन्हें परीक्षा में ए ग्रेड हासिल हुआ है।
संस्था में कंप्यूटर व अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से ग्रैंड acn न्यूज़ ने चर्चा कर उनके विचार जाने। विद्यार्थियों ने बताया कि इस संस्थान में पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है। आने वाले दौर में हर कहीं कंप्यूटर से जुड़े प्रोफेशनल की मांग बढ़ेगी। दूसरे क्षेत्रों का बाजार कम हो रहा है इसलिए नया कुछ करने के लिए यह सबसे अच्छा प्लेटफार्म हो सकता है। इनमें से कोई प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में जाना जाता है तो कोई अपने स्तर पर स्टार्ट अप खड़ा करने को लेकर उत्साहित हैं
इस संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं और भविष्य के सपनों को बुनना भी शुरू कर दिया है। इन सभी को अपने परिवार से बेहतर सपोर्ट मिल रहा है और संस्थान के शिक्षकों का भरपूर मार्गदर्शन। उम्मीद करना होगा कि विद्यार्थियों ने जो सोचा है वह सफल भी होगा।
बकाया रकम मांगने पर की मारपीट , युवक जानता है आरोपियों के राज