spot_img

छत्‍तीसगढ़ गठन के बाद केंद्र में मंत्री का दर्जा पाने वाले सातवें सांसद बनें तोखन साहू

Must Read

acn18.com रायपुर/ बिलासपुर/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से पहली बार के भाजपा सांसद तोखन साहू मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। उन्हों राज्यमंत्री की शपथ ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग और साहू समाज को साधने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश में सामाजिक समीकरण बैठाने के चलते तोखन साहू के नाम को आगे किया गया है।

- Advertisement -

पहले तस्वीरों में देखिए तोखन साहू का दिल्ली तक का सफर…

दिल्ली में मंत्री पद की शपथ लेते बिलासपुर से सांसद तोखन साहू। तोखन पहली बार सांसद चुने गए हैं।

दिल्ली में मंत्री पद की शपथ लेते बिलासपुर से सांसद तोखन साहू। तोखन पहली बार सांसद चुने गए हैं।

बिलासपुर से भाजपा के सांसद चुने गए तोखन साहू छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।

बिलासपुर से भाजपा के सांसद चुने गए तोखन साहू छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।

तोखन साहू ने जब पहली बाद लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया।

तोखन साहू ने जब पहली बाद लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी।

तोखन साहू के सांसद चुने जाने के बाद बधाई देते विधायक राजेश मूणत।

तोखन साहू के सांसद चुने जाने के बाद बधाई देते विधायक राजेश मूणत।

दिल्ली में मथुरा से सांसद और फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ सांसद तोखन साहू।

दिल्ली में मथुरा से सांसद और फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ सांसद तोखन साहू।

दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ मुलाकात करते सांसद तोखन साहू।

दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ मुलाकात करते सांसद तोखन साहू।

तोखन साहू ने पंच से संसद तक का तय किया सफर…

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित

तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

  • 1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
  • 2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से
  • 2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
  • 2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
  • 2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
  • 2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
  • 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
  • 2015 में कृषि,मछली पालन, पशुपालन, जल संसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
  • 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
  • 2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

गांव में खुशी की लहर, भाई बोले- छत्तीसगढ़ का करेंगे विकास
सांसद तोखन साहू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर मिलते ही उनके गांव में खुशी की लहर है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं परिवार में भी उत्सव का माहौल है। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। उनके भाई ने कहा कि, सांसद साहू पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।

चार भाइयों में तोखन साहू सबसे बड़े हैं उनसे छोटा भाई पोखन साहू कोइलारी हाइस्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं, तीसरे नंबर का भाई रमेश साहू किसान हैं और घर में खेती का काम देखते हैं। छोटा भाई तारकेश्वर साहू मुंगेली में PMJSY में अकाउंटेंट हैं। सांसद के बड़ी बेटी शिवानी साहू और बेटा निखिल साहू दोनों बीएससी कर चुके हैं। निखिल PSC की तैयारी कर रहा है।

सांसद तोखन साहू के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

सांसद तोखन साहू के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

सांसद तोखन साहू को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद से उनके गांव में उत्सव का माहौल है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

सांसद तोखन साहू को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद से उनके गांव में उत्सव का माहौल है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

रायपुर के जयस्तंभ चौक में NDA सरकार के शपथ ग्रहण का जश्न मनाया जा रहा है।

रायपुर के जयस्तंभ चौक में NDA सरकार के शपथ ग्रहण का जश्न मनाया जा रहा है।

तीसरी बार बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने और सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाए जाने पर बिलासपुर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। आतिशबाजी की जा रही और लड्डू खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।

तीसरी बार बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने और सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाए जाने पर बिलासपुर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। आतिशबाजी की जा रही और लड्डू खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी, ओपी चौधरी, केदार कश्यप और भाजपा प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े।

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी, ओपी चौधरी, केदार कश्यप और भाजपा प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने कर ली खुदकुशी, युवक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट किया गया बरामद

कोरबा जिले के हरदी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हरदी बाजार मोहल्ला निवासी अशोक यादव उर्फ सोनू ने...

More Articles Like This

- Advertisement -