महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप:बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ता रोककर पहले पिलाई शराब, फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला से गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला साप्ताहिक बाजार आई हुई थी। यहां कुछ लोगों ने उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे बाजार स्थल से दूर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी खरीददारी करने पहुंची हुई थी। फिर शाम के समय वह घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया, फिर महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। जिससे महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और गैंगरेप कर दिया।

वारदात के बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। फिर देर रात पीड़ित किसी तरफ से खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले भी  चुके हैं ऐसे मामले

कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में 2 युवकों ने अपनी ही शादीशुदा पड़ोसन का गैंगरेप कर दिया था। किसी को पता न चले इसलिए साड़ी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि, मामले के 10 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से शादीशुदा महिला पर नजर बनाकर रखे हुए थे। 29 मई की शाम अकेली पाकर उसके साथ दरिंदगी कर दी थी। इन दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।