spot_img

यूपी की बस बिहार में ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 11 घायल; गया आए यात्री विंध्याचल जा रहे थे

Must Read

 बाराबंकी जिले से 14 लोग पिंडदान करने गया पहुंचे थे। पिंडदान कर वापस लौटने के दौरान उनकी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कैमूर में भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से 14 लोग पिंडदान करने गया पहुंचे थे। पिंडदान कर वापस लौटने के दौरान उनकी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।                                                                                                                                                                                                                                                    सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल हैं। सभी लोग बस में सवार होकर गया से पिंडदान कर वापस उत्तर प्रदेश के विध्यांचल जा रहे थे। बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -