तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी,घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

0
2

तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी की,घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती में एक्टिवा चोरी की घटना सामने आई जहां पुलिस से शिकायत के बाद इस मामले में तीन युवकों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती में पंचराम यादव का परिवार निवास करता है शुक्रवार को किसी काम से परिवार टीपी नगर गया हुआ था इसके बाद घर वापस आने के बाद अपनी एक्टिवा वाहन को घर के बाहर खड़ी कर भोजन करने अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब बाहर निक ले तो उसका एक्टिवा वाहन स्थान पर नहीं था । उसने आसपास लोगों से पूछताछ की और अपने एक्टिवा वाहन को खोजा जब काफी देर बीत जाने के बाद भी नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की जहां पुलिस की मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती में ही रहने वाले तीन युवक एक एक्टिवा वाहन पर सवार होकर घूम रहे हैं जहां उन्हें पुलिस ने उसे क्षेत्र से घूमते हुए पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गई तब उसने चोरी करना स्वीकार किया।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी गायत्री नगर पोखरी पर बस्ती के ही रहने वाले आरोपी सूरज यादव, सुरेंद्र दास और वीरेंद्र दास है इसमें सुरेंद्र दास और वीरेंद्र दास दोनों भाई हैं। जहां तीनों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। तीनों दोस्त हैं और शराब पीने की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था चोरी कर उस वाहन को बेचने की फिराक में घूम रहे थे जहां बचने के बाद तीनों शराब की पार्टी मनाने की तैयारी में थे।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पंचराम यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जहां पता चला की बस्ती में ही रहने वाले के एक्टिवा में घूम रहे हैं जिन्हें पकड़ा गया और उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है और वहां को जप्त कर लिया गया।