Home Astrology अम्बिकापुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल मिलते ही...

अम्बिकापुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल मिलते ही हाई अलर्ट पर पुलिस

0
29

अम्बिकापुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल मिलते ही हाई अलर्ट पर पुलिस

Ambikapur News: न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क हो
20260128_125924

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क हो गया. सूचना के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

20260128 1259137274972307896768304

न्यायालय आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है. पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक, कार, बैग सहित आगंतुकों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं पीटीएस की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.