acn18.com कोरबा / कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची आबकारी की टीम पर हमला कर दिया गया था। इस हमले में शामिल 11 स्त्री और पुरुषों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमां पाली में तीन दिन पूर्व आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब बनाकर उसे बेचने वालों की शिकायत की जांच करने पहुंची थी। यहां शंकर खड़िया नामक कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्ति को जब आबकारी टीम पकड़कर गाड़ी में बिठाने लगी तो उसके परिजन भड़क गए और आबकारी टीम के साथ हाथापाई शुरू हो गई

आबकारी टीम में शामिल महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि आबकारी टीम के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई थी
बाइट




