spot_img

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है यह मुर्गा, बाहर नहीं निकलता बिना जूते के, रखे हैं 60 जोड़ी स्टाइलिश जूते

Must Read

इंसान और जानवरों के बीच प्यार की कहानियां तो आपने सुनी ही होंगी। अगर आपने खुद किसी पालतू जानवर को पाला होगा तो आपने इसे महसूस भी किया होगा। आपने यह भी देखा होगा कि सर्दियों में लोग कुत्तों और सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को कपड़े पहना देते हैं ताकि उनका ठंड से बचाव हो सके। लेकिन क्या आपने ऐसे मुर्गे के बारे में सुना हो जो जूता पहनकर घूमता है। इस मुर्गे का नाम नब्ज है।

- Advertisement -

दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एस्कोडन्डिडो में एक मुर्गा अब जूते पहनकर घूमता है। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल सही बात है। हालांकि सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है। उसके पास एक नहीं बल्कि अब 60 जोड़ी जूते हैं। हुआ कुछ यह कि इस मुर्गे के पंजे में कोई बीमारी हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को उसके पंजे को काटना पड़ा। इस वजह से उसके पैर छोटो हो गए और चलने में परेशानी होने लगी।

लोगों ने भेजे 60 जोड़ी जूते

अपने मुर्गे की यह दिक्कत मालिक से देखी नहीं गई और उसने उसके लिए खास तरह के जूते बनवाए। यह जूता पहनकर मुर्गा आराम से दौड़ने लगा। इसे लेखकर लोग बहुत खुश हुए और मुर्गे के लिए एक या दो नहीं बल्कि कुल 60 जोड़ी जूते भेज दिए। अब यह मुर्गा एक सेलिब्रिटी की तरह रहता है। वह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

क्या कहा मुर्गे के मालिक ने

मुर्गे के मालिक का नाम मीश डेविग्नन है। उसने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे प्यारे मुर्गे के लिए इतने लोगों का प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं। उसने लोगों को इसके लिए धन्यवाद कहा है। उसके मालिक का कहना है कि वह मुर्गे से बात करना बहुत पसंद करता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -