गतेश्वर नाथ मंदिर से शिवलिंग उठा ले गए चोर,पुलिस के अफसर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे मौके पर

0
80
WhatsApp Image 2024 04 01 at 12.08.01

acn18.com बिलासपुर / बिलासपुर जिले के पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा गांव के गतवा तालाब के पास स्थित सफेद संगमरमर से निर्मित शिव लिंग को चोरी कर लिया गया है।,पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

WhatsApp Image 2024 04 01 at 12.08.00

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में बीती रात वार्ड क्र.19 में बस्ती के अंदर स्थित गतवा तालाब के तट पर स्थित गतेश्वर महादेव के शिव लिंग को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़कर काले ग्रेनाइट की जलहरी सफेद संगमरमर के शिव लिंग को चोरी कर ले गया है। गांव का एक ग्रामीण जब सुबह 4 बजे पूजा करने मंदिर पहुंचा तब पाया की जलहरी के ऊपर का भाग शिवलिंग गायब है. इस घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को व पचपेड़ी पुलिस को दी।सूचना के बाद सीएसपी उदयन बेहर मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत,पचपेड़ी थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दिया है

vlcsnap 2024 04 01 12h21m28s001

गांव में खुदाई के दौरान निकली थी काले ग्रेनाइट की जलहरी

ग्रामीणों ने बताया की गांव में ही खुदाई के दौरान काले ग्रेनाइट की जलहरी जमीन से खुदाई के दौरान मिली थी जिसको ऊपर जलहरी में लगाने सफेद सगमरमर की शिव लिंग को 1947 में भारत आजाद होने के बाद स्वर्गीय कपिल नाथ पांडेय ने इस शिव लिंग को मध्यप्रदेश स्थित भेड़ाघाट से बिलासपुर तक ट्रेन से लाया गया था जिसके बाद साधन की कमी होने के कारण बिलासपुर से पैदल ही गांव लेकर गए और उसकी स्थापना की गई।

vlcsnap 2024 04 01 12h21m37s291

गतेश्वर नाथ नाम से पुन्नी मास में 7 दिवसीय ओखर में भरता है मेला

ग्रामीणों के अनुसार पुन्नी मास फरवरी माह में बीते 5 वर्षो से ग्राम ओखर में मेला का आयोजन किया जा रहा है जो गतेश्वर नाथ के पूजा अर्चना के बाद मेले की शुरवात होती है।

vlcsnap 2024 04 01 12h21m12s618