सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना ,एक लाख रुपए नकदी रकम और सोने के जेवरातों की चोरी ,पुलिस ने एक संदेही को किया गिरफ्तार

0
42

vlcsnap 2023 12 29 11h26m10s037

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में सीविल लाईन थानांतर्गत पथर्रीपारा बस्ती में चोरी की एक घटना सामने आई है जहां एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के भीतरे घुसे और अलमारी तोड़कर एक लाख रुपए नकदी रकम और सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। सुबह सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान एक संदेही को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

vlcsnap 2023 12 29 11h27m04s153 1

कोरबा शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद घटनाएं सामने आ रही है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर से सीविल लाईन थानांतर्गत पथर्रीपारा स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात घर पर जब कोई नहीं था तब चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ा फिर भीतर घुसे। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसके अंदर रखे एक लाख रुपए नकदी रकम और सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कॉड के माध्यम से जांच पड़ताल शुरु की। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक संदेही लगा है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज लिया है और जांच जारी है। उम्मीद की जानी चाहिए,कि आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।

vlcsnap 2023 12 29 11h26m56s949

जांजगीर पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन ,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा