Acn18.com/कोरबा जिले में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। अलग अलग क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना बालको थाना क्षेत्र में सामने आई है जहां अज्ञात चोरों ने भदरापारा स्थित सांई चैक पर मौजूद एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर पर रखी स्कूटी के साथ ही अलमारी से जेवरात और नकदी रकम की चोरी कर ली। पड़ोसियों को जब इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने फोन कर मकान मालिक को सूचना दी। घर में रहने वाले लोग अभी बाहर है जिनके वापस लौटने पर ही चोरी के पूरे मामले का राजफाश हो सकेगा।


