spot_img

छाया विधायक के घर चोरों का धावा, दो लाख का माल किया पार ,पुलिस जुटी जांच में

Must Read

acn18.com जैजैपुर/सक्ती जिले के ग्राम भोथिया में रहने वाले छाया विधायक के घर चोरी की घटना सामने आई है। कंचनपुर स्थित छाया विधायक अनिल चंद्रा के घर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने दस तोला सोना लगभग एक किलो चांदी समेत दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

सक्ती जिले में जैजैपुर थानांतर्गत ग्राम भोथिया में चोरी की एक घटना सामने आई है। सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने छाया विधायक अनिल चंद्रा के घर से दो लाख का माल पार कर दिया। छाया विधायक का पूरा परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। अनिल चंद्रा का परिवार अपने घर जब वापस लौटा तब सारा सामान बिखरा था। करीब दस तोला सोना,एक किलो चांदी,नकदी रकम समेत दो लाख माल पार हो चुका था। इस घटना के बाद छाया विधायक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जैजैपुर पुलिस ने डाॅग स्काॅड के माध्यम से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया,कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी है लिहाजा आरोपियों का सुराग लगता है,तो चोरी के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को पूरी उम्मीद है,कि चोरी के आरोपियों का पता जल्द चल जाएगा।

फूल मालाओं से सजा बाजार, लोगों ने की जमकर खरीददारी, दिवाली पर होती है विशेष पूजा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -