spot_img

एसईसीएल कर्मी के सूने मकान में चोरों का धावा, नकद रकम सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार

Must Read

Acn18.com/कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एसईसीएल कर्मी के सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने 10 हजार रुपए नकदी रकम समेत करीब डेढ़ लाख के माल पर हाथ साथ कर दिया। घर के सभी लोग मुस्लिम धर्म के सबसे पवित्र स्थान मक्का मदीना गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे है।

- Advertisement -

एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में डंपर आॅपरेटर के पद में कार्यरत कादिर खान नामक एसईसीएल कर्मी के सुभाष नगर दीपका स्थित सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दस हजार नकदी रकम सहित करीब डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। कादिर खान अपने छोटे भाई और मां के साथ मक्का मदीना गया हुआ था। वहां से वापसी के बाद उन्होंने घर खोला तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे जिसके बाद अलमारी तोड़कर दस हजार रुपए नकदी रकम,सोने की अंगूठी,चांदी का पायजेब कीमती लहंगा को पार कर दिया। बताया जा रहा है,कि कादिर खान ने अपने छोटे भाई की शादी के लिए सामानों की खरीददारी की थी। इस घटना के बाद दीपका पुलिस की रात्री पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे है। मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CG News: थाने में गूंजाई गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -