Home KORBA ग्राम सलिहाभांटा स्थित सूने मकान का चोरों ने तोड़ा ताला,सोने के जेवरात...

ग्राम सलिहाभांटा स्थित सूने मकान का चोरों ने तोड़ा ताला,सोने के जेवरात समेत कर ली 20 हजार रुपयों की चोरी

0
50

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में चोरी की एनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरगा थानांतर्गत सलिहाभांटा गांव में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने गोरेलाल नामक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात समेत 20 हजार रुपयों की चोरी कर ली। जिस वक्त यह घटना घटी पूरा परिवार मड़ई मेला देखने के लिए गया हुआ था।वीओ: प्रदेश के कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। ग्राम सलीहभांता निवासी गोरेलाल नामक व्यक्ति के घर में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात समेत 20 हजार रुपयों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि गोरेलाल का पूरा परिवार मड़ई मेला देखने गया था,इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए।उन्होंने घर के भीतर मौजूद दो पेटी का ताला तोड़ा और सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन,सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपयों की चोरी कर ली। गोरेलाल का परिवार जब घर आया तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली, गोरेलाल ने गांव के कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया है।बाईट:वीओ: फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है जिनके द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरपाली से सरोज रात्रे

WhatsApp Image 2024 02 25 at 12.07.31 1
WhatsApp Image 2024 02 25 at 12.07.31 2
4f016d1e 2689 479d 99db d2e8d583739c