अगले रविवार को होगी झोराघाट में निगरानी.शराबखोरी का अड्डा बनाने को लेकर सख्त कार्रवाई

0
60

acn18.com कोरबा/ छुरीकला के पास स्थित झोराघाट पिकनिक स्पॉट में शराबखोरी और हुड़दंग को रुकने के लिए पुलिस ने अब लगातार निगरानी करने की मानसिकता बनाई है। पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में यहां पर भीड़ इकट्ठी हुई थी और कई प्रकार के तमाशे हुए थे जिस पर कटघोरा टी आई धर्म नारायण तिवारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को सबक सिखाया। एडिशनल एसपी नेहा वर्मा ने बताया कि अगले रविवार को भी झोराघाट में पुलिस के द्वारा निगरानी की जाएगी।