Home Astrology ‘कोई लॉकडाउन नहीं होगा’: निर्मला सीतारमण ने अफवाहों पर लगाया विराम

‘कोई लॉकडाउन नहीं होगा’: निर्मला सीतारमण ने अफवाहों पर लगाया विराम

0
11

‘कोई लॉकडाउन नहीं होगा’: निर्मला सीतारमण ने अफवाहों पर लगाया विराम

फ्यूल की कमी और लॉकडाउन की अटकलों को बताया बेबुनियाद, लोगों से न घबराने की अपील

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में संभावित लॉकडाउन और फ्यूल की कमी को लेकर फैल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और लोगों को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

निर्मला सीतारमण ने कहा,“मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा।”उन्होंने कहा कि कुछ लोग और राजनीतिक नेता यह कह रहे हैं कि देश में लॉकडाउन लगेगा और ईंधन की कमी हो जाएगी, जबकि ऐसी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि“मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना और चिंता की बात है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड काल जैसा लॉकडाउन दोबारा नहीं होगा और सरकार ऐसी किसी स्थिति की ओर नहीं बढ़ रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को घबराने या अफवाहों के आधार पर निर्णय लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में तनाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानों में लॉकडाउन और फ्यूल संकट की अटकलें तेज हो गई थीं। ऐसे माहौल में वित्त मंत्री का यह बयान लोगों को राहत देने वाला माना जा रहा है।

सरकार के इस स्पष्ट रुख के बाद यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि देश में सामान्य स्थिति बनी हुई है और कोविड जैसी पाबंदियों की वापसी की आशंका फिलहाल नहीं है।