Home KORBA अंग्रेजी नव वर्ष की कोरबा में भी धूम रही. युवा वर्ग देर...

अंग्रेजी नव वर्ष की कोरबा में भी धूम रही. युवा वर्ग देर रात तक थिरकता रहा.

0
41

IMG 20240101 121319

Acn18.com कोरबा/ पूरी दुनिया ने वर्ष 2023 को अलविदा कहते हुए नववर्ष का स्वागत किया कोरबा जिला भी नववर्ष के स्वागत में देर रात तक जागता रहा 12 बजाते ही शहर में आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दिया.

औद्योगिक नगरी कोरबा भी नव वर्ष के स्वागत में देर रात तक जागती रही। सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपने-अपने ढंग से नव वर्ष का स्वागत किया कोरबा के कई होटलों में नववर्ष पर विशेष आयोजन किए गए पसंद के भोजन और पेय के साथ लोगों ने 12 बजते ही कहीं केक काटकर तो कहीं पटाखे फोड़ कर नववर्ष का स्वागत किया

देर रात तक नववर्ष का धमाल चलता रहा। पता चला है कि डी डीएम रोड स्थित मीरा रिसोर्ट में प्रबंधन और ग्राहकों के बीच में काफी विवाद हुआ किंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही आपस में चर्चा कर विवाद को शांत भी कर लिया गया।