spot_img

जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Must Read

विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश

- Advertisement -

acn18.com रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि जल जीवन का आधार है। विश्व जल दिवस के मौके पर सभी के लिए और भी जरूरी हो गया है कि जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हों।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा छत्तीसगढ़ तालाबों, नदियों का प्रदेश है। सही देखरेख और जागरूकता से हम इन जल स्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नरवा कार्यक्रम के तहत् इन जल स्रोतों के संवर्धन का प्रयास कर रही है, मगर इसके लिए जन समुदाय की सहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि हमारे धरोहर तालाब, नदियों और जल स्रोतों को बचाने के लिए स्वयमेव पहल करें और नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करें।

रायपुर : मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -