spot_img

गांव में पसरी है कई समस्याएं, ग्रामीणों को होना पड़ रहा है परेशान, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

Must Read

acn18.com जांजगीर/जांजगीर जिले के ग्राम हथनेवरा के ग्रामीण कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। ठंड के मौसम में भी ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्या से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पक्का रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई ग्रामीणों को इंदिरा आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाई है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले का हथनेवरा गांव चैतरफा समस्याओं से घिरा हुआ है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में भी ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। गांव में पक्का रास्ता नहीं है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसत में तो मार्ग की हालत काफी खराब हो जाती है। इतना ही नहीं गांव के कई ग्रामीणों को इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार आवेदन देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर के पास पहुंचकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों को उनकी समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। उम्मीद की जानी चाहिए,कि गांव में मौजूद बुनियादी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो जाएगा।

बाघिन रंभा के नन्हे शावकों की मस्ती का VIDEO:जन्म के 7 महीने बाद ओपन केज में छोड़े गए, हफ्ते में एक दिन आएंगे नजर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -