spot_img

कोरबा में भी है कई कार सेवक, अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने में निभाई थी अहम भूमिका ,राम मंदिर बनने से हैं प्रसन्न

Must Read

- Advertisement -

acn18.com कोरबा/ कोरबा के छुरीकला में रहने वाले कार सेवक डाल चंद सोनी का सपना अब पूरा होने जा रहा हैै। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर उनका मन काफी प्रसन्न है। डाल चंद सोनी ने अयोध्या में कार सेवकों के साथ मौजूद थे और विवादित बाबारी ढांचा के गिरने दौरान हुई हिंसा का शिकार भी हुए थे। 34 बरस के बाद जिस तरह से राममंदिर अस्तीत्व में आने वाला है,तो डाल चंद सोनी का मन बाग बाग हो गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर श्री राम मंदिर आंदोलन हेतु 24 अक्टूबर 1990 को कारसेवक ठाकुर जुड़ावन सिंह के नेतृत्व में 56 लोगों का जत्था अयोध्या जाने के लिए निकला था। कोरबा जिले के अनेक कार सेवक ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर से इलाहाबाद के रास्ते अयोध्या गए थे उस समय यूपी में जनता दल की सरकार थी मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे इलाहाबाद में कारसेवकों को पुलिस गिरफ्तार कर रही थी इसकी सूचना मिलने पर एक स्टेशन पहले नैनी में उतरकर कार सेवक नाव के माध्यम से यमुना नदी को पार कर इलाहाबाद पहुंच गए ।इलाहाबाद में एक आम सभा के बाद सभी को अयोध्या कूच करने का आदेश हुआ। इलाहाबाद के आगे बड़ी पुल पर अंधेरा का फायदा उठाकर सभी को गिरप्तार कर लिया गया। बड़ी बर्बरता से सभी को मारा गया छोटे बड़े बूढ़े सबको लाठी डंडे से पीटा गया। उस भगदड़ में अनेक कारसेवक घायल हो गए और भगदड़ में कई साथी बिछड़ गए। सभी को रात में गिरफ्तार किया गया था और दूर अनजान अस्थाई जेल में रात भर रखा गया। कार सेवकों ने भोर होते ही जेल के गेट को तोड़कर अयोध्या की ओर जाने लगे और सभी उसी ओर चल पड़े कोई साधन नहीं था पैदल चलकर इलाहाबाद सुल्तानगंज और फिर फैजाबाद जिला को बड़ी कठिनाइयों का सामना कर आखिरकार बड़े जद्दोजहद के बाद हम सभी लोग अयोध्या पहुंच गए।उस वक्त मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने दावा किया था कि अयोध्या में कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है।जिसे सभी कार सेवकों ने झुठलाते हुए वहां पहुंच गए। 2 नवंबर 1990 को उसे विवादित ढांचा को ढहाने हेतु चारों तरफ कार सेवकों की टोली बढ़ने लगी । पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़े फिर लाठी चार्ज कर बड़ी बर्बरता के साथ पुलिस ने प्रहार किया गया। लाठी चार्ज के साथ पुलिस ने गोली फायरिंग भी चालू कर दिया जिसमे कई कारसेवकों ने वही दम तोड़ दिया ।बहुत लोग मची भगदड़ में घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती भी कराया गया । इस अफरा तफरी में हमारे साथी गैस राम चौहान भी पुलिस गोली का शिकार हो गए जिसे बाद में उपचार पश्चात कोरबा लाया गया था और काफी दिन बाद गैस राम जी खत्म हो गए।

कार सेवक डालचंद सोनी ने बताया कि उस दौरान प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का हमने सपना देखा था जो अब पूरे 34 साल बाद सपना हमारा पूरा हो रहा है इसकी खुशी बयां करते नहीं बन पा रही है कई कार सेवकों का बलिदान के बाद प्रभु श्री राम अब अपने घर अयोध्या आ रहे हैं जिससे काफी हर्षाेल्लास पूर्वक अब हम सभी 22 जनवरी 2024 को दीपावली त्यौहार का महापर्व मनाएंगे।

कटघोरा एएसपी के रुप में नेहा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत ,आम जनता के हित में काम करने की कही बात

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

उरगा मण्डल का हजारों की संख्या में महतारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

कोरबा में चारों ओर चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय...

More Articles Like This

- Advertisement -