‘तब क्यों गुस्सा नहीं आता…’, राहुल के ‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर स्वाति मालीवाल का स्मृति ईरानी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वाति मालीवाल ने किस कंट्रोवसी को महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न से जोड़कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में बुधवार यानी 9 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस के बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि जब कांग्रेस भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया। स्मृति ईरानी के आरोप के मुताबिक, राहुल गांधी जब सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की। इससे संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान हुआ।

मणिपुर के बाद हरियाणा और पूरे देश को जला रही भाजपा- राहुल गांधी

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा से निपटने की केंद्र की भाजपा सरकार की नीति पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने मणिपुर में ‘भारत माता की हत्या’ की है। इसीलिए ये भारत माता के रखवाले नहीं, हत्यारे हैं। राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मणिपुर के बाद हरियाणा और पूरे देश को जला रही है।

स्मृति इरानी का करारा पलटवार, खून से सना है कांग्रेस का इतिहास- स्मृति इरानी

मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर बरसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने करारा पलटवार किया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न-पलायन और 1984 के सिख विरोधी दंगों की दर्दनाक घटनाएं सदन में सुनाकर आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना है।