Home KORBA नेहरु नगर में हुई चोरी की वारदात,करीब 50 हजार का माल पार,पुलिस...

नेहरु नगर में हुई चोरी की वारदात,करीब 50 हजार का माल पार,पुलिस कर रही है जांच

0
41

acn18.com कोरबा /कोरबा में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरी की वारदातें हो रही है और पुलिस केवल तमाशा देख रही है। बालको में थाना से कुछ दूरी पर एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकदी रकम,सोने चांदी के जेवरात समेत चोर करीब 50 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। थाने में मामले की शिकायत की है।

vlcsnap 2024 03 30 11h16m08s856

कोरबा में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि उनके द्वारा थाना से कुछ दूर पर मौजूद घर को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है। ताजा मामला बालको में सामने आया है जहां थाना से कुछ दूरी पर मौजूद ए एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। नेहरु नगर स्थित गायत्री कर्ष के घर पर धावा बोलकर चोरों ने 8 हजार रुपए नकदी रकम,सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान सहित कुल 50 रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

vlcsnap 2024 03 30 11h16m17s033 1

अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है,कि चोरी का यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।

vlcsnap 2024 03 30 11h16m45s970