कोरबा के साडा-अड्डा कैफे समेत 4 दुकानों में चोरी, मास्टरमाइंड युवक और 2 नाबालिग गिरफ्तार, गोवा में की थी अय्याशी

0
6

सीएसईबी एवं मानिकपुर पुलिस चौकी की संयुक्त कार्यवाही

चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली घूमने वाले 02 विधि से संघर्षरत बालक सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

सीएसईबी क्षेत्र में 04 एवं मानिकपुर क्षेत्र में 01 स्थान पर चोरी की घटना का खुलासा

नगदी रकम, औजार एवं मोटर सायकल जप्त

कोरबा जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन रामपुर अंतर्गत चौकी सीएसईबी एवं चौकी मानिकपुर द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

चौकी सीएसईबी क्षेत्र में मानसनगर एवं टीपी नगर स्थित 04 मकान/दुकानों तथा चौकी मानिकपुर क्षेत्र में 01 दुकान में ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *संदेही राजूदास मानिकपुरी (19 वर्ष) निवासी मुड़ापार, मानिकपुर* एवं उसके 02 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर एवं कुंआभट्ठा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की रकम से दिल्ली-मनाली घूमने जाना भी स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BE 8715 एवं नगदी रकम जप्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी सउनि भीमसेन यादव एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि परमेश्वर राठौर सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

*कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*