चोरी का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था फरार ,भाई की शादी में शामिल होने आया था कोरबा

0
77

acn18.com कोरबा /चोरी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुहैल खान है,जो एमपी नगर अटल आवास का निवासी है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पंडित रविशंकर शुक्ल में सरिया चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के दो आरोपी तो पकड़ में आ गए थे लेकिन सुहैल जम्मू कश्मीर फरार हो गया है। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आना चोरी के एक आरोपी को काफी महंगा पड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का नाम सुहैल खान है,जो एमपी नगर अटल आवास का निवासी है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2022 को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में लोहे के सरिया की चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद कमाने खाने के लिए जम्मू कश्मीर चला गया था। मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़ में आ गए थे लेकिन ये फरार चल रहा था। करीब डेढ़ साल बाद आरोपी अपने भाई के शादी में शामिल होने कोरबा पहुंचा जिसकी जानकारी पुलिस को मिली और उसे पकड़ लिया गया।

vlcsnap 2023 12 29 11h57m37s447
चोरी के इस मामले के पूरी तरह से सुलझ जाने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना ,एक लाख रुपए नकदी रकम और सोने के जेवरातों की चोरी ,पुलिस ने एक संदेही को किया गिरफ्तार