यूपी से श्रीलंका की यात्रा पर पैदल निकला युवक: अब तक पूरी कर चुका है 23 सौ किमी की यात्रा ,अभी 8 हजार किमी का सफर तय करना बचा है शेष

0
154

acn18.com जांजगीर/ देश सेे जात पात का भेद मिटाने एक 26 साल का युवक यूपी से श्रीलंका तक की पैदल यात्रा पर निकल चुका है। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम जिन जिन मार्गों से होकर गुजरे थे उन्हीं मार्गों से चलकर रोहित सिंह श्रीलंका की दूरी को समेटने में लगा हुआ है। करीब 23 सौ किमी का सफर तय कर जांजगीर पहुंचे रोहित से हमारे संवाददाता ने बात की जिसमें युवक ने अपने उद्देश्यों को हमसे साझा गया।

vlcsnap 2023 03 01 16h45m27s420

सनातन धर्म का झंडा बुलंद करने के साथ ही देश से जातिगत भेदभाव को पूरी तरह से समाप्त करने की मंशा पाले रोहित सिंह नाम का एक युवक यूपी से श्रीलंका की दूरी मापने पैदल ही निकल गया है। प्रभु श्रीराम का अनुसरण करते हुए रोहित उन्हीं रास्ते से श्रीलंका की तरफ बढ़ रहा है जिन रास्तों से प्रभु श्रीराम ने वनवास की यात्रा तय की थी। जांजगीर जिले में प्रवेश करने के बाद लोगों ने रोहित का स्वागत सत्कार किया। मीडिया से चर्चा के दौरान रोहित ने बताया,कि वह लखनउ का निवासी है और 23 सौ किमी का सफर तय कर जांजगीर पहुंचा है। जांजगीर के बाद महासमुंद,फिर रायपुर होते हुए वह महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगा। अभी उसे नौ राज्यों को पार करते हुए 8 हजार किमी का सफर तय करना है। अपनी यात्रा की जानकारी और उद्देश्यों को रोहित सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचा रहा है।

रोहित ने बताया,कि इस कार्य में उसे लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। हालांकि समय समय पर उसके सामने भोजन व सोने की समस्या सामने आती है बावजूद इसके उसने अपनी यात्रा जारी रखी। घर से वह 8 हजार रुपए लेकर निकला था जो अब भी उसके पास है। रास्ते में कुछ लोग उसकी खाने की मदद कर देते हैं,तो कुछ पैसों से जिससे उसे अपनी यात्रा पूरी करने ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा।

अयोध्यापुरी में चाकूबाजी की घटना में युवक घायल, घटनास्थल के पास शराब बेचने वालों की भूमिका