Acn18.com/कोरबा के केसला गांव में रहने वाली एक महिला अपने पति की सलामति को लेकर काफी परेशान है। महिला नीतू मनहर का पति अक्षम मनहर पिछले तीन माह से लापता है जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। अपने दो माह के दूधमुहे बच्चे को लेकर महिला इधर से उार भटक रही है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया,कि 5 अक्टूबर की सुबह पति घूमने जाने के नाम पर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। थाना में शिकायत करने के साथ ही एसपी से भी गुहार लगाई गई है,बावजूद इसके अक्षय का अब तक पता नहीं चल सका। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर महिला पति के घर लौट आने की गुहार लगा रही है।




