राम नाम लेखन यज्ञ संपूर्ण हुआ

कोरबा में अद्भुत कार्य संपन्न हुआ। तीन अरब 34 करोड़ 580448 राम नाम लिखने का लक्ष्य पूरा हुआ। उन पुस्तिकाओं को जमा करने के पश्चात _अंतरराष्ट्रीय सीताराम बैंक के संस्थापक_ *श्री नृत्य गोपाल दस महाराज जी* _(अध्यक्ष श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा)_ के द्वारा बैंक मैनेजर *श्री पुनीत राम दास महाराज जी* से कोरबा से अयोध्या गए लोगों को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। उनके द्वारा सबको सम्मानित भी किया गया वहां पहुंचे राम भक्तों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण रहा।
अयोध्या धाम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री नित्य गोपाल दास , महासचिव श्री चंपतराय जी से भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण आशिर्वाद प्राप्त किये।
ध्यान रहे इन पुस्तिकाओं को लेकर कोरबा से मोटरसाइकिल से ३०० कार्यकर्ता १२ जनवरी को कोरबा से निकले थे वे १४ जनवरी को अयोध्या पंहुचे और १६ जनवरी को वापस कोरबा आ गए
राम नाम लेखन समिति के पदाधिकारियो ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है




