acn18.com कोरबा / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा कोरबा जिले में महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर आधारित प्रकरणों की सुनवाई की गई। आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर किरण नायक और सदस्य भी यहां पर मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि आयोग अब तक 354 सुनवाई कर चुका है। कोरबा में आयोजित इस सुनवाई में 15 प्रकरण आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉग फीडिंग से जुड़े एक मसाले में यह जानकारी मिली कि आपसी रंजिश के कारण किसी के द्वारा शिकायत की गई।




