spot_img

पूरा घर खून से हुआ लाल: नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।

- Advertisement -

मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपने माता-पिता, बहन और दादी की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को दो लाशें वॉशरूम में मिली हैं। फर्श में चारों तरफ ब्लड दिख रहा है। महिला के पेट में बड़ा घाव दिख रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे चाकू से लगातार हमला किया गया है।
पुलिस को दो लाशें वॉशरूम में मिली हैं। फर्श में चारों तरफ ब्लड दिख रहा है। महिला के पेट में बड़ा घाव दिख रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे चाकू से लगातार हमला किया गया है।

बहन की चीख सुनकर पहुंचा चचेरा भाई
आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि उसने रात में बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। उसमें वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है।

इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं।

गांव में पसरी है कई समस्याएं, ग्रामीणों को होना पड़ रहा है परेशान, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -