Home KORBA दो माह पूर्व अपहरण की गई युवती का मिला कंकाल,15 लाख मांगी...

दो माह पूर्व अपहरण की गई युवती का मिला कंकाल,15 लाख मांगी गई थी फिरौती,आरोपी पांचों युवक किए गए गिरफ्तार

0
43

acn18.com कोरबा /2 महीना पहले कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा से एक युवती लापता हो गई थी ।सहेली के यहां सिलाई सीखने निकली युवती वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना बागो पुलिस को दे दी ।इसी बीच आरोपियों ने फोन कर 15लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे थे पैसे ना मिलने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई थी ।अब 2 महीने बाद पाली थाना क्षेत्र के ग्राम केरा झरिया के कोसाबादी जंगल में युवती की दफन की गई लाश के विषय में जानकारी मिलने पर जब कब्र की खुदाई की गई तो वहां से मानव कंकाल मिला है ।बताया जाता है कि ग्राम सालिया भाटा के पांच युवकों ने इस घटना को अंजाब दिया है पुलिस द्वारा सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं

छात्रा का दिनदहाड़े हुआ अपहरण, सहेली के साथ निकली थी स्कूल,सहेली को धक्का मार कर में ले भागे छात्रा को…देखिए वीडियो