Home KORBA भरभराकर गिरा व्यवसायिक काम्प्लेक्स का छज्जा, नहीं हुई किसी तरह की जनहानी,...

भरभराकर गिरा व्यवसायिक काम्प्लेक्स का छज्जा, नहीं हुई किसी तरह की जनहानी, भवन हो गया था काफी जर्जर

0
109

Acn18.com/कोरबा के एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित एक व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गई। काॅम्प्लेक्स के दुकान का छज्जा भर भराकर गिर गया। हादसा बीती रात हुआ इस कारण किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। अगर यही हादसा सुबह के वक्त होता जो नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

कोरबा के एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित कृष्णा विहार व्यवसायिक काॅम्पलेक्स में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब काॅम्पलेक्स के एक दुकान का छज्जा भर भराकर जमीन पर आ गिरा। गनिमत रही,कि मौके पर कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। रात के वक्त छज्जा गिरने की बात कही जा रही है। सुबह जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। लोगों ने बताया,कि काॅम्प्लेक्स करीब 35 साल पुराना है। भवन के जर्जर होने के कारण यह हादसा हुआ है। हलांकि उन्होंने बताया,कि समय समय पर एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मरम्मत का करार्य कराया जाता था बावजूद इसके छज्जा गिरना समझ से परे है।

बहरहाल मामले से एनटीपीसी प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है जिसके द्वारा भवन का नए सिरे से मरम्मत किए जाने की बात कही जा रही है।