कोरबा जिले के कटघोरा का कसरंगा गांव भयानक प्रदूषण झेल रहा है। यहां एक राइस मिल का केमिकल युक्त गंदा पानी अहिरन नदी में छोड़ा जा रहा है जिसके कारण ग्रामीण परेशान है। उन्हें इसी पानी से निस्तार के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण चर्म रोग का शिकार हो रहे हैं
राइस मिल संचालक की इस मनमानी का विरोध कई बार ग्रामीणों ने किया। जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई गई लेकिन किसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों में प्रशासन की उदासीनता और राइस मिल संचालक की मनमानी के कारण आक्रोश है जो कभी भी फटकार आंदोलन का रूप धारण कर सकता है




