Home KORBA बालको में घंटो तक चला प्रदर्शन हुआ समाप्त : ट्रक की ठोकर...

बालको में घंटो तक चला प्रदर्शन हुआ समाप्त : ट्रक की ठोकर से ऑटो चालक की हुई थी मौत,एक लाख का दिया गया मुआवजा

0
56

acn18.com कोरबा / तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से जिस तरह से ऑटो चालक की मौत हुई,उसे लेकर जिला ऑटो संघ ने दिन भर हड़ताल और चक्काजाम किया। घंटो तक चले प्रदर्शन के बाद मृतक के परिजनों को एक लाख रुपयों का मुआवजा दिया गया,जिसके बाद हड़ताल को समाप्त किया गया।

vlcsnap 2024 04 15 11h54m40s319

कोरबा के बालको क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान ऑटो चालक के मौत के मामले में घंटो तक चली हड़ताल समाप्त हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को ठोकर मार दी,थी जिससे चालक की मौत होने के साथ ही आधा दर्जन सवारी घायल हो गए थे। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश मौके पर फूट पड़ा था,और जिला ऑटो संघ के साथ लोगों ने परसाभांटा चौक पर चक्काजाम कर शव को मौके पर रख प्रदर्शन किया। घंटो तक चले प्रदर्शन के बाद एसपी के साथ ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक लाख रुपए मुआवजा प्रदान करने की घोषणा के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया।

vlcsnap 2024 04 15 11h54m08s765

एक लाख रुपए मुआवजा देने के साथ ही मृतक के उपचार के पैसों को भी माफ किया जाएगा,इतना ही नहीं मृतक के बच्चों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इन सभी घोषणाओं के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया गया।