Home KORBA सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से परेशान है कॉलोनी के लोग, शराब...

सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से परेशान है कॉलोनी के लोग, शराब पीकर अक्सर किया जाता है हंगामा ,परेशान कॉलोनी वालों ने लगाई पुलिस से गुहार

0
75

acn18.com कोरबा/ जल संसाधन विभाग यानी सिंचाई विभाग कोरबा में कार्यपालन यंत्री के रूप में पदस्थ राजेश धवनकर नामक अधिकारी से उस कॉलोनी के लोग परेशान हैं जहां वह रहा करता है। बीती रात भी राजेश ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। परेशान लोगों की शिकायत पर राजेश धवन कर को मानिकपुर पुलिस थाने ले जाया गया

जल संसाधन विभाग कोरबा के सर्कल में अटैक कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर घंटाघर के समीप स्थित पावर हाइट्स नमक कॉलोनी में निवास करते हैं। बीती रात हमेशा की तरह राजेश धवन कर ने शराब पीकर पुनः कॉलोनी में हंगामा शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने समझाया तो उनके साथ गाली गलौज की जाने लगी

WhatsApp Image 2023 11 20 at 12.14.03 1

शराब के नशे में घर के बाहर अथवा पावर हाइट्स के किसी भी कोने में अक्सर दिखने वाले राजेश धवनकर की हरकत से परेशान कॉलोनी के लोगों ने मानिकपुर चौकी पुलिस से शिकायत की। राजेश को पुलिस थाना ले गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन लोगों का यह भी मानना है कि अक्सर इसी तरह की हरकत करने वाले राजेश की आदत में यदि सुधार नहीं हुआ तो उनका इस कॉलोनी में रहना मुश्किल हो जाएगा।

ग्रामीण युवक की संदिग्ध मौत,लड़खड़ाते घर लौटा था मृतक,मां समझ नहीं पा रही है बेटे की मौत का कारण