spot_img

वृद्ध ने पथरी की बीमारी से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटा अपना ही गुप्तांग

Must Read

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत एक वृद्ध द्वारा पथरी की बीमारी के चलते परेशान होकर कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट दिया। पुलिस थाना प्रभारी मनोज यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम डुगरुपुरा में गुरुवार की रात्रि भगवान दास पुत्र छोटे सिह लोधी उम्र 75 वर्ष को 3 दिन से पेशाब करने में काफी परेशानी हो रही थी तथा रक्तस्राव हो रहा था। जिस कारण से वह काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा गुरुवार की रात्रि कुल्हाड़ी से अपना स्वयं का गुप्तांग काट लिया है, जिसे तत्काल ही गंभीर हालत में हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे देर रात्रि दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
ACN
ACN

डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ मुकेश साहनी ने बताया कि अभी वृद्ध की हालत ठीक है जिसका सर्जन द्वारा उसका इलाज किया जाएगा, जिसके उपरांत ही बताया जा सकता है कि उसका ऑपरेशन संभव है या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है। घायल वृद्ध के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को पेशाब करने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -