Home Uncategorized बदमाशों के हौसले बुलंद: सारंगढ़ में युवा व्यापारी की दिनदहाड़े चाकू मारकर...

बदमाशों के हौसले बुलंद: सारंगढ़ में युवा व्यापारी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

0
39

acn18.com सारंगढ़।  नवगठित सारंगढ़ जिले मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहा दिनदहाड़े रानीसागर कोसा बाड़ी के पास एक युवा व्यापारी की हत्या हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या चाकू मारकर हुई है, हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है, मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।इस घटना के बाद से सारंगढ़ के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है ।  नवगठित जिले मे इस तरह की पहली वारदात है ।