भीड़ ने पुलिस बल पर किया हमला. एसपी की टूटी उंगली एसपी का टूटा हाथ . देखिए वीडियो 

0
272

Acn18.com नारायणपुर/ नारायणपुर में एसपी का सिर फूटने वाला मामला शांत नही हुआ इससे पूर्व ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एसपी की अंगुली तोड़ दी गई । मामला गोंडवाना समाज के झंडा के अपमान का है। दूसरी तरफ से भी विवाद करने वाला जे लिंगों भी गोंडवाना समाज से है। पर वह समाज को दरकिनार कर गोडवाना गणतंत्र पार्टी को प्राथमिकता देता है। आज भी वह समाज के देव स्थान पर गोडवाना समाज के झंडे को हटाकर पार्टी का झंडा लगा रहा था। इसके बाद गांव के लोग बेकाबू हो गए। बेकाबू भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की । उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। झड़प में एसपी लाल उमैद सिंह की अंगुली टूट गयी है। वहीं एएसपी मनीषा रावटे का हाथ टूट गया है। झड़प के दौरान एक टीआई का सर फूट गया , जबकि वहीं कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये हैं। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी में कई पुलिसवालों को गंभीर चोट आयी है। घटना स्थल पर कलेक्टर जनमजय मोहबे और एसपी डॉ लाल उम्मैद सिंह मौजूद रहे. अब तक जे लिंगों के 30 से अधिक सहयोगी हिरासत में लिए गए है।

हुआ यूँ कि गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर गोंडवाना समाज के लोग उग्र हो गये। हजारों की संख्या में गोंडवाना समाज के लोगों ने ग्राम राजानंदगांव में बैठक की। इसके बाद हजारों लोग मौके के लिए कूच कर गये। गोंडवाना समाज का आरोप है कि 14 फरवरी को दुर्गे भगत द्वारा ग्राम हॉर्मो में गोंडवाना समाज के झंडे का अपमान किया गया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई। गिरफ्तारी के बाद गोडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष जे लिंगो के अगुवाई में दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया गया। यही गांव में विवाद का कारण बना। गांव के लोग एक तो झंडे का अपमान फिर विवाद को लेकर उग्र हो गए। गांव के 13 घरों के खपड़े फोड़ दिए गए। पुलिस पर हमला कर एसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह की अंगुली तोड़ दी गई । एएसपी मनीषा रावटऐ का हाथ तोड़ दिया गया। थाना प्रभारी का सिर फोड़ दिया गया। कई घायल हुए है। विवाद करने वाले कई लोग गिरफ्तार किए गए । कलेक्टर ने शांति की अपील की है।

घटना के पीछे का कारण झंडा व देव स्थान का अपमान ही है। इसकी पुष्टि समाज के लोग कर रहे है। साथ ही जे लिंगों को घटना के पीछे का मुख्य साजिश कर्ता बताया जा रहा है

दुर्ग रेंज आईजी आईजी आनंद छाबड़ा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। हमारे कुछ पुलिस अफसरों को चोट आयी है, कुछ पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस बहुत ही संयम के साथ काम किया गया। अभी सारी स्थिति सामान्य हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

IMG 20230304 065908