Home KORBA राष्ट्र जागरण का संदेश दिया 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से.शारदा विहार में...

राष्ट्र जागरण का संदेश दिया 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से.शारदा विहार में अंतिम दिवस हुई पूर्णाहुति, भक्तिमय हुआ वातावरण

0
46

vlcsnap 2025 12 29 17h07m31s520

vlcsnap 2025 12 29 17h07m38s740

vlcsnap 2025 12 29 17h08m02s934

vlcsnap 2025 12 29 17h08m09s073

कोरबा . अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा कोरबा की शारदा विहार में तीन दिवसीय राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वेद मंत्रों के साथ यहां आहुतियां दी गई। तीसरे और अंतिम दिन पूर्णाहुति व भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज की।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि की देखरेख में 9 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन शारदा विहार में किया गया। मीता ठक्कर के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान पूरा हुआ। अंतिम दिवस बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महायज्ञ के अंतिम दिवस सर्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गई। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन के अंतर्गत मेयर संजुदेवी राजपूत का अभिनंदन पदाधिकारी ने किया। संयोजक वंदना सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया। गायत्री परिवार की सदस्य संध्या अग्रवाल ने बताया कि व्यापक उद्देशय के साथ संगठन कार्य कर रहा है। लोगों की आध्यात्मिक उन्नति के रास्ते इससे खुल रहे है। गायत्री महायज्ञ का क्षेत्र में यह पहला आयोजन था, जिसकी सफलता ने लोगों को खुश कर दिया है।