होली के गुलाल रंगों और पिचकारियों से गुलजार हुआ बाजार, लोग बोले हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाएंगे होली

0
5

vlcsnap 2026 03 02 17h19m28s184   कोरबा . होली का त्योहार नजदीक आते ही कोरबा के बाजार रंग गुलाल से सज गए हैं। हर तरफ गुलाल की खुशबू, रंग-बिरंगी पिचकारियां और त्योहार से जुड़ी सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी का उत्साह इस बात का संकेत है कि होली की तैयारियां अब पूरे शबाब पर हैं।

vlcsnap 2026 03 02 17h19m33s460

बाजार में होली की रौनक देखने को मिल रही है। यहां दुकानदारों ने अलग-अलग रंगों के गुलाल के ढेर सजा रखे हैं। लाल, गुलाबी, हरा, पीला और नीला जैसे चमकीले रंग ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। जहां दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर, टैंक डिजाइन और बड़ी पानी वाली गन जैसी पिचकारियां बच्चों को खास आकर्षित कर रही हैं।

vlcsnap 2026 03 02 17h19m55s220

व्यापारी बताते है कि इस वर्ष लोगों में होली को लेकर उत्साह तो है लेकिन तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा होली के समय बच्चों की परीक्षाएं हो रही है इससे भी बच्चों पर मानसिक दबाव है । वह खुल के होली नहीं मना पा रहे है । रंग गुलाल और होली से संबंधित अन्य वस्तुएं खरीदने बाजार में लोग उमड़ रहे हैं
इनका कहना है की होली मस्ती का त्यौहार है इस बार भी हम मस्ती से मनाएंगे …..