spot_img

CM के सामने उठेगा अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा:प्राधिकरण के सदस्य बोले- मुख्यमंत्री का सपना है अरपा का हो विकास, भेंट मुलाकात कार्यक्रम आज

Must Read

Acn18.com/बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही करोड़ों की सौगात भी देंगे। इसके साथ ही अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक भी लेंगे, जिसमें अरपा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। क्योंकि, सीएम बघेल अरपा नदी के संवर्धन के लिए खुद प्रयासरत हैं।

- Advertisement -

अरपा में बारहमासी पानी रहे और इसके संरक्षण व संवर्धन को लेकर राज्य शासन ने अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण का निर्माण किया है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं हैं। उपाध्यक्ष सहित तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्राधिकरण के व्यवस्थित कामकाज के लिए कार्यालय भी खोल दिए गए हैं। मुंगेली रोड स्थित पुराने कमिश्नरी भवन परिसर में कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। लंबे अरसे बाद 13 मई को परिसर के सभा भवन में चहल-पहल नजर आएगी।

मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को अरपा में चल रहे कामकाज की समीक्षा करेंगे। सीएम अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी है। उनकी समीक्षा बैठक को लेकर अफसरों की नींद उड़ गई है। क्योंकि, यह उनका महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय,सदस्य नरेंद्र बोलर,महेश दुबे व आशा पांडेय भी मौजूद रहेंगी। इसमें मुख्यरूप से अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में चल रहे कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अरपा नदी के विकास में बाधक रेत के अवैध उत्खनन पर भी चर्चा होगी। क्योंकि, प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने खुद जाकर देखा था कि तोरवा के दोमुहानी से लेकर कोनी तक किस तरह अरपा नदी में बेतरतीब तरीके से अवैध उत्खनन कर रेत निकाला जा रहा है। उन्होंने खनिज विभाग के अफसरों से शिकायत भी की थी, जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब भी बेधड़क रेत चोरी का खेल चल रहा है।

सदस्य बोले- रेत राल्यटी फ्री करने से बंद होगा उत्खनन
अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब रेत रायल्टी फ्री थी। मुख्यमंत्री बघेल बहुत से जनकल्याणीकारी योजनाएं चला रहे हैं। रेत से शासन को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होता। खनिज विभाग को अरपा के रेत रायल्टी से सिर्फ दो करोड़ रुपए की कमाई होती है। इससे ज्यादा फायदा नहीं होता। लेकिन, उत्खनन की आड़ में ठेकेदार और अधिकारी मालामाल हो रहा है और अरपा नदी बर्बाद हो रही है। समीक्षा बैठक में रेत रायल्टी फ्री करने की मांग की जाएगी। ताकि, अवैध उत्खनन का झंझट ही न रहे। साथ ही नदियों की बेतरतीब खुदाई बंद होगी और आम लोगों को सस्ती कीमत में रेत मिलेगी। साथ ही अरपा मइया का भी आशीर्वाद मिलेगा।

ये काम पूर्णता की ओर
अरपा नदी को संवारने के लिए लगातार काम चल रहा है। डायफ्राम, अपस्ट्रीम फ्लोर, डाउनस्ट्रीम सिस्टर्न एवं टो-वाल निर्माण कार्य पूरा हो चूका हैं। बैराज में पीयर्स बनने का काम आधे से अधिक हो चूका है। स्लैब की ढलाई भी 60 प्रतिशत से ऊपर हो चूकी हैं। शिवघाट में चार गेट पोर्टल सहित लग गया है। अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन का कार्य प्रगति पर है। 30 अप्रैल तक दांयी एवं बांयी दोनों ओर 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चूका है।

मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना से शहरवासियों को शहर के व्यस्ततम मार्ग गोल बाजार, सदर बाजार, शनिचरी बाजार की तरफ से नेहरू चौक जाने के लिए अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। यातायात सुगम होगा। जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा।

इस पर हो रहा काम
अरपा नदी में नाले व नालियों का दूषित पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इसे प्रतिबंधित किया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों व मापदंडों का शत प्रतिशत पालन करने की बात कही गई है। नाले व नालियों के पानी को पहले शोधन किया जाएगा इसके बाद इसे अरपा नदी में छोड़ा जाएगा। इससे अरपा का जल दूषित नहीं होगाा। अरपा के किनारे-किनारे वर्षाऋतु में सघन पौधारोपण किया जाएगा। इससे नदी के दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में हरियाली बिछी रहेगी। सुबह और शाम के वक्त यहां लोगों को घुमने फिरने में आनंद आएगा।

भेंट मुलाकात में विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। वे रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.30 बजे बिलसा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.35 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिर सीएम बघेल तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.30 बजे हरदेव लाल भगवती मंदिर में दर्शन करने के बाद 2.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री परिसर पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का उद्घाटन करेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 4 बजे एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौट जाएंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्कूटी सवार को ठोकर मारने के बाद कार चालक ने दिखाई दबंगई,बीच सड़क पर की मारपीट,पुलिस से की गई शिकायत

Acn18.com/कोरबा के निहरिका क्षेत्र में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...

More Articles Like This

- Advertisement -