spot_img

कुएं में गिरा मासूम, बुआ कूदकर निकाल लाई:पैर टूट गया था, लेकिन मुंह से सांसें देकर बचाया बच्चे को; रायपुर रेफर किया गया

Must Read

acn18.com गरियाबंद /गरियाबंद जिले में डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। इसके बाद उसकी बुआ ने कुएं में छलांग लगाकर जब तक उसे निकाला। तब तक उसकी सांसें चलना बंद हो गई थी। महिला ने उसे तत्काल मुंह से सांसें दी। तब जाकर बच्चे को होश आया। हादसे में महिला भी घायल हो गई है। बच्चे के फेफड़े में पानी भर गया है। इसके चलते रायपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

केरेगांव में रविवार शाम को हर्ष ध्रुव नाम का बच्चा घर पर खेल रहा था। शाम के वक्त घर पर कोई भी पुरुष नहीं था। बच्चे की मां और अन्य लोग अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। इस दौरान बच्चे की दादी को कुएं में जोर से गिरने की आवाज आई। तब जाकर उसने देखा कि हर्ष कुएं में गिर गया है।

मां नहीं जुटा पाई हिम्मत

इसके बाद चीख पुकार मच गई। बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची। मगर आनन-फानन में उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह कुएं में कूद जाए। इस बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव कुएं में कूद गई और बच्चे को मौत के मुंह से निकाल ले आई।

रस्सी के सहारे बाहर आई युवती

आस-पास के लोगों ने तुरंत रस्सी दी। तब गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आई। लेकिन बच्चे की सांसें नहीं चल रही थी। इस पर गायत्री ने उसे उल्टा किया, उसके पेट को दबाया। फिर उसके मुंह से काफी पानी निकला तो उसकी सांस लौटी। इसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है।

बच्चे के फेफड़े में काफी पानी भर गया है।
बच्चे के फेफड़े में काफी पानी भर गया है।

फेफड़े में भर गया है पानी

बच्चे की बुआ गायत्री का पैर टूट गया है। इस वजह से उसका उपचार पास के अस्पताल में जारी है। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त बच्चे के पिता काम के चक्कर में बाहर थे। कुएं की गहराई 20 फीट थी। युवती के साहस की गांव के लोग तारीफ कर रहे हैं।

शिव पूजा का भी महीना है वैशाख:पवित्र महीने के दौरान शिवलिंग पर जल चढ़ाने और पानी की मटकी दान देने की परंपरा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

Acn18.com. पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने...

More Articles Like This

- Advertisement -